Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसाढ़े 3 करोड़ रुपए विकास के कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

साढ़े 3 करोड़ रुपए विकास के कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास


Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने ग्राम पंचायत गाडोली में साढ़े तीन करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कौशल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक का गाडोली सरपंच अशोक मीणा व ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर और गांव में जुलूस निकालकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान यहां आदर्श ग्राम योजना के तहत 2 करोड़ रुपए के डीएमएफटी फंड कार्यों का शिलान्यास किया गया। साथ ही मांडा मद, विधायक मद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत मद से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास संपन्न हुआ। विधायक ने कान्हा का कोहल्ला में चामुंडा माता मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भी शिरकत की।

इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश मीणा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, जीएसएस अध्यक्ष शिशुपाल मीणा सहित मनीष, हंसराज और स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को घोड़ी पर बिठाकर घुमाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d