Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकर्म ही मनुष्य के मित्र और शत्रु होते है-आर्यिका विभाश्री

कर्म ही मनुष्य के मित्र और शत्रु होते है-आर्यिका विभाश्री


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

यहां प्रतिदिन सुबह 7 बजे जिन सहस्त्रनाम अभिषेक व शांतिधारा के बाद सुबह 8 बजे आयोजित मंगल प्रवचन में माताजी ने श्रद्धालुओं को कर्मों की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि संसार में कोई हमारा शत्रु या हितैषी नहीं है, बल्कि हमारे स्वयं के कर्म ही हमारे मित्र और शत्रु होते हैं। जीवन में कभी किसी से बैर नहीं रखना चाहिए। प्रवचन के बाद माताजी की आहारचर्या संपन्न हुई तथा दिनभर सामूहिक स्वाध्याय व स्वतंत्र अध्ययन के दौर चले। सायंकाल 6 बजे से गुरु भक्ति, जिज्ञासा समाधान और आनंद यात्रा जैसे कार्यक्रमों हो रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के महावीर कुमार जैन ने बताया कि रविवार को माताजी का मंगल प्रवचन और आहारचर्या पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d