Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन आर्यिका विभा श्री माताजी के संघ का रविवार सुबह 7:30 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने उनकी अगवानी की।
यहां प्रवेश के बाद माताजी के सान्निध्य में भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। माताजी ने ‘जैसी पर्याय वैसी परिणति, जैसी गति वैसी मति’ को समझाते हुए नाग-नागिनी व मेंढक के उदाहरणों से धर्म का महत्व बताया। उन्होंने सभी को धर्म मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं इसके बाद माताजी की आहारचर्या की प्रक्रिया सविधि हुई। रविवार शाम 6:30 बजे पटेल नगर मंदिर परिसर में तत्वचर्चा, आनंदयात्रा एवं आरती के विशेष कार्यक्रम होंगे। इससे पहले माताजी देवली के दिगंबर जैन मंदिर में संघ सहित थी।
Education News : ब्राइट एकेडमी द्वारा मेगा सेमिनार और करियर गाइडेंस सत्र रविवार को




