Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के स्यावता गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के पास लगी विद्युत डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट) को निशाना बनाते हुए उसमें से कॉपर चोरी कर लिया।
वारदात शनिवार रात करीब एक बजे की है। चोरों ने डीपी को खोलकर उसके अंदर से कीमती कॉपर निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि डीपी का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और वारदात का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



