Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का निरीक्षण किया

कब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का निरीक्षण किया


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली द्वारा आयोजित सात दिवसीय कब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को सीओ टोंक आचु मीणा और एसीबीईओ अरुण शर्मा ने निरीक्षण किया।

एसीबीईओ शर्मा ने फ्लैग होस्टिंग के बाद प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन के साथ सीखने और विद्यालयों के प्रवेशोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सीओ मीणा ने भविष्य के प्रशिक्षणों की जानकारी देते हुए स्काउटरों के लिए निरंतर रिफ्रेशर कोर्स करने की आवश्यकता पर बल दिया। स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत और सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में स्वावलंबन जगाने वाला यह शिविर ट्रेनर रामावतार सबलानिया व गजानंद वर्मा के निर्देशन में संचालित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d