Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के छतरी चौराहा स्थित भूतेश्वर शिव महादेव मंदिर परिसर में 31 मार्च रात 8:15 बजे कमेटी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।
कोषाध्यक्ष प्रेमचंद माली के अनुसार बैठक में मंदिर पर कलश चढ़ाने (कलश स्थापना) और आगामी विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं पर भी निर्णय लिए जाएंगे। कमेटी ने सभी सदस्यों को समय पर बैठक में पहुंचने की बात कही है।


