Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण हुआ।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि योजना के तहत स्थानीय विद्यालय में गत सत्र की कक्षा 9 वीं में अध्यनरत 91 छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण किया। यहां भामाशाह नवल कुमार मंगल, भाजपा नेता बद्रीलाल चौधरी, मुकेश मंगल, एसडीएमसी सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद जैन, संजय सिंहल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पात्र बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।



