Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबच्चों को गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

बच्चों को गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार को कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में समझाते हुए महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

कालिका पेट्रोलियम यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानों ने बताया कि विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और स्वयं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने की महत्ता पर भी जोर दिया गया, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। छोटे बच्चों को विशेष रूप से समझाया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार के अपराध में कभी भी मध्यस्थ (मिडिएटर) नहीं बनना चाहिए।

साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर गलत कार्य न करें और न ही किसी गलत काम में किसी का साथ दें। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को निडर होकर अपनी बात साझा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत शिक्षकों या अभिभावकों को देने को कहा।

market News : “कमल ब्रांड तेल की खुली चुनौती: मिलावट साबित करो, एक लाख पाओ”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d