Sunday, May 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपालिका के सामने रोड ब्रेकर का अभाव, आए दिन हो रहे हादसे

पालिका के सामने रोड ब्रेकर का अभाव, आए दिन हो रहे हादसे

(पब्लिक इश्यू)


Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य मार्ग स्थित नगर पालिका मंडल कार्यालय के सामने रोड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे आमजन लगातार चोटिल हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पालिका से बाहर निकलने के बाद पेट्रोल पंप और मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव रहता है, जहां दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक तेज रफ्तार में निकलते हैं। रविवार को भी सेवानिवृत्त कर्मचारी नवल पारीक यहां मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए, उन्हें एक बाइक ने टक्कर मार दी। जबकि एक सप्ताह पूर्व एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वर्तमान में यहां केवल नगर पालिका की दिशा में एक ब्रेकर लगा है, जबकि अन्य तीन दिशाओं में पुराने ब्रेकर हटने के चलते गति अनियंत्रित बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका मंडल से लोगों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल तीनों दिशाओं में नए रोड ब्रेकर लगवाने की मांग की है, ताकि इन नियमित हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। जबकि नगर पालिका मंडल एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय है, जिसमें अवकाश को छोड़कर दिनभर लोगों व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d