Monday, May 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमंगलवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन की शुरुआत सामान्य तौर पर साफ और धूप के साथ होगी।

लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान लगभग 35–36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 24–26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना करीब 25 से 40% तक जताई गई है, वहीं तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इस बदलाव से जहां गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, वहीं अचानक बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि देवली में इससे पहले सोमवार शाम भी तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हुई थी।

Crime News : बस स्टैंड पर लात-घूंसे चलना हुआ आम, चालक को जमकर पीटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d