Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में दशहरा मैदान के पास स्थित भारत गैस कंपनी की मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर की अब साप्ताहिक अवकाश तिथि बदल गई है।
गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा के अनुसार पहले यह साप्ताहिक अवकाश सोमवार को हर सप्ताह होता था। लेकिन अब से यह साप्ताहिक अवकाश रविवार को रहेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य नहीं होने तक साप्ताहिक अवकाश रविवार को ही रहेगा। इस दिन कार्यालय बंद रहेगा किसी तरह का कामकाज नहीं होगा और ना ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी।



