Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक ने किया जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

विधायक ने किया जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान


Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के विकसित ग्राम 2026 ग्राम रथ अभियान के तहत गुरुवार को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत संथली एवं सिरोही में कार्यक्रम हुए।

देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि यहां देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता बनवारी चौधरी, ऋतुराज गुर्जर, नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, थानाधिकारी देवली व देहात मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान कृषकों, पशुपालकों, युवाओं और आमजन को भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन लकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उनके निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कहा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, पशुपालक, युवा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहित के कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और “विकसित ग्राम” का सपना साकार हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d