Thursday, May 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमनचला गिरफ्तार, महिलाओं के आगे पीछे कर रहा था स्टंट

मनचला गिरफ्तार, महिलाओं के आगे पीछे कर रहा था स्टंट


Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा के लिए विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक देवली हेमराज के निर्देशन और थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई की।

दरअसल गुरुवार को देवली के गौरव पथ रोड पर एक युवक मोटरसाइकिल से महिलाओं का पीछा करते हुए और स्टंट दिखाकर फब्तियां कसते हुए पाया गया। सूचना पर पहुंची टीम द्वारा टोके जाने पर युवक अभद्र व्यवहार करने लगा, जिसके बाद आरोपी विशाल पुत्र रमेश कुमार निवासी टोकरावास दूनी को गिरफ्तार किया गया। इस टीम में महिला हेड कांस्टेबल रजिया बानो, सुमन और कांस्टेबल गायत्री व सुनीता शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d