शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खंड देवली के तत्वावधान में गुरुवार को शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
यहां खंड देवली के अध्यक्ष नवीन गौतम, मंत्री अनिल गौतम, जिला मंत्री भँवर लाल वैष्णव, जिला संगठन मंत्री संगीता सिंह, दिनेश सिंह नरूका, सुरेंद्र कुमार नामा, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, द्वारका प्रसाद मेघवंशी, गोपाल लाल कारपेंटर सहित शिक्षक संघ के कई प्रमुख सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों के गैर-शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने, आरजीएचएस का स्वरूप पूर्ववत करने, ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती वापस लेने, पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने और विद्यालयों में स्टाफ की कमी समेत समस्याओं को दूर करने के लिए ध्यान आकर्षित किया।



