Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवकन्या महाविद्यालय में प्रवेश शुरू एवं स्कूल का संयुक्त निदेशक ने किया...

देवकन्या महाविद्यालय में प्रवेश शुरू एवं स्कूल का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की कोटा रोड स्थित देवकन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया है।

देवकन्या महाविद्यालय में कला संकाय की 160 सीटों, विज्ञान संकाय की 140 सीटों और स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल में 40 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चालू है। महिला महाविद्यालय होने के नाते छात्राओं को न्यूनतम उत्तीर्णांक पर भी प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। यहाँ कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान और चित्रकला विषय उपलब्ध हैं, वहीं विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र और गणित विषयों का विकल्प मौजूद है। राज्य सरकार के नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी (बीपीएल) और एमबीसी वर्ग को छात्रवृत्ति दी जाएगी। साथ ही, 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को काली बाई भील स्कूटी योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

“संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण”

इसी तरह शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का शुक्रवार को अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शर्मा ने पीएम श्री योजना से जुड़ी गतिविधियों के रिकॉर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, बालवाटिका, व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशालाओं, संविधान कक्ष और स्कूल लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 10 के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि जुलाई से स्वयं को एक अधिकारी के नजरिए से देखें, जिससे विद्यालय की कमियां स्वतः उजागर होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d