Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जाट विकास समिति के तत्वावधान में 17 मई को सिरोही रोड स्थित देहलवाल बाबा मंदिर परिसर में जाट समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित होगा।
समिति अध्यक्ष शिवजी लाल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों सहित कक्षा 10वीं व 12वीं की मेधावी प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पीएचईडी कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जितेंद्र चौधरी, नानू लाल चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, विजय सिंह चौधरी, उदालाल, कजोड़ चौधरी, धनराज जाट, खेमराज चौधरी, बद्री चौधरी, पुष्कर चौधरी, हंसराज चौधरी, ओम चौधरी व शिवराज चौधरी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया गया।



