Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र के 59 दिव्यांग जनों को सोमवार को स्कूटी का वितरण किया जाएगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 मई सुबह 11 बजे नगर पालिका परिसर में किया जाएगा। इस समारोह में ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर और जिला कलक्टर टीना डाबी द्वारा पात्र दिव्यांग जनों को विधायक निधि से स्वीकृत स्कूटियों की चाबियां सौंपी जाएंगी। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि स्कूटी वितरण के कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के आमजन और पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। विधायक के इस कदम से क्षेत्र के दिव्यांगों को आवागमन में सुगमता होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।



