Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युवराज सिंह गुर्जर अब पदोन्नत होकर एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बन गए हैं। वे गुर्जर समाज से दौसा जिले के पहले एडीजे हैं।
जिससे भोजपुरा गांव व समाज में खुशी है। एडीजे के रिश्ते में भाई और देवली निवासी अधिवक्ता रामलक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि लेकिन युवराज सिंह का पैतृक गांव समीप के टोडारायसिंह का रामपुरा (बोटूंदा) है। अभी वे जोधपुर हाईकोर्ट में असिस्टेंट ऑन स्पेशल ड्यूटी में नियुक्त थे। प्रमोशन के बाद बतौर एडीजे उनकी पहली पोस्टिंग उदयपुर जिले के मावली में हुई है। युवराज सिंह के पिता रामस्वरूप कसाना (रिटायर्ड एसीटीओ) और मां रामप्यारी देवी जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।



