Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskऑनलाइन फार्मेसी व नकली दवाओं के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रहे

ऑनलाइन फार्मेसी व नकली दवाओं के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रहे


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते प्रभाव और नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ एवं राजस्थान केमिस्ट एलायंस के आह्वान पर बुधवार को देवली में दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें पूर्णतया बंद रखीं।

जिला देवली की सभी थोक और रिटेल दवा दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। राजकीय चिकित्सालय के बाहर व आसपास की करीब एक दर्जन दुकानें बंद रही। इस दौरान कुछ आयुर्वेद और मवेशियों के दवा स्टोर भी बंद रहे। केमिस्ट एसोसिएशन देवली के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी के कारण देशभर के लगभग 12 लाख परिवारों के रोजगार पर गहरा संकट मंडरा रहा है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की अनियंत्रित बिक्री न केवल उनके व्यापार को प्रभावित कर रही है, बल्कि इससे नकली दवाओं के प्रसार का खतरा भी बढ़ गया है। विरोध प्रदर्शन के तहत टोंक जिले के केमिस्टों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

हालांकि एसोसिएशन द्वारा पूर्व में ही सूचना दी गई थी, ताकि लोग अपनी आवश्यक दवाएं खरीद लें, फिर भी अचानक जरूरत पड़ने पर कई मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ा।

जहाजपुर न्यूज़:-

ऑनलाइन दवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे केमिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d