Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति राजस्थान द्वारा टोंक जिले में पहली जिला स्तरीय बैठक बुधवार शाम देवली में आयोजित की गई। इस दौरान प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति टोंक शाखा का विधिवत शुभारंभ भी किया गया।
यह शाखा प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति राजस्थान के अंतर्गत कार्य करेगी। बैठक में प्रदेश संस्थापक सचिन गोयल, अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय, सचिव रवि गुप्ता, आयुर्वेद शाखा राजस्थान अध्यक्ष शंकर शर्मा एवं समिति के कानूनी सलाहकार प्रशांत सांघी उपस्थित रहे। देवली, टोंक, उनियारा एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 125 केमिस्ट ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान विवेक विजयवर्गीय द्वारा देवली निवाके सी सुरेश अग्रवाल को टोंक जिले की समिति शाखा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अब प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति केवल आरजीएचएस केमिस्ट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रत्येक आम केमिस्ट के हितों एवं समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी। बैठक में मोहन आहूजा टोंक, बलदेव विजय टोंक, गोविंद गर्ग निवाई, जेकेश निवाई, ललित उनियारा, राजकुमार मालपुरा, सिसोदिया टोडारायसिंह, पारस जैन, अमित जैन, प्रमोद जैन, जीतू जैन, भगवान जांगिड़, दिनेश गौत्तम, अमितेश भारद्वाज, नरेंद्र जैन, मुकेश जैन और मनोज गुप्ता भी उपस्थित थे।



