Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 27 मई सुबह 7 बजे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवली गांव में विशेष कैंप आयोजित होगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल के निर्देशानुसार अल्ट्रा पोर्टेबल बैटरी चलित एक्स-रे मशीन के माध्यम से वल्नेरेबल पॉपुलेशन और श्रमिकों की मौके पर ही जांच की जाएगी। रीको इंडस्ट्रीज एरिया अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने सभी श्रमिकों को जांच के लिए आश्वस्त किया है, जिससे अब ग्रामीणों और श्रमिकों को शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोधी लोगों को टीबी के लक्षण एवं निःशुल्क उपचार की जानकारी देंगे।
ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि टीम में नर्सिंग ऑफिसर रमेश कुमार माली, संतोष कुमारी, सीएचओ भरत सिंह, सविता, एएनएम कौशल्या रैगर, कमलेश मीणा, स्वाति तथा रेडियोग्राफर विक्रम सिंह व पंकज शामिल रहेंगे।


