वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की दिलाई शपथ
Jahazpur News 5 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नमो उद्यान में पौधारोपण हुआ। कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान उपस्थित लोगों को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक, नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव कंटिया, पूर्व पार्षद राम प्रसाद रैगर, पार्षद राजकुमार माली, पंकज घारू, सत्यनारायण मीणा, दीपक मीणा, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता ईशान गौतम, प्रखर भारद्वाज, भूदेव आर्य सहित उपस्थित थे।
पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन
जहाजपुर उपखंड के मोतीपुरा गांव के ग्रामीण इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड नं 3 और 2 में स्थित पानी की टंकी से जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनता और मवेशियों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन में जगह-जगह अवैध कनेक्शन कर लिए गए हैं, जिसके कारण पानी आगे तक नहीं पहुंच पा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अवैध कनेक्शनों को हटाकर पाइपलाइन की सुचारू जांच की जाए और गांव में जलापूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।


