Sunday, June 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबजरी परिवहन के रास्तों पर खुदवाई खाई

बजरी परिवहन के रास्तों पर खुदवाई खाई


Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली के दूनी पुलिस ने शनिवार को बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकने के लिए नए कदम उठाए गए हैं।

थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर के अनुसार शनिवार को जेसीबी की मदद से पायलिया घाट और नयागांव मार्ग सहित मुख्य रास्तों पर गहरी खाइयां खुदवाकर बजरी परिवहन के मार्ग बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने इन रास्तों को फिर से भरने का प्रयास किया, तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त करने के लिए जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d