Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आस्था और संकल्प का उदाहरण पेश करते हुए दूनी क्षेत्र के बालूंदा निवासी 68 वर्षीय मूलचंद वैष्णव ने शनिवार शाम डिग्गी स्थित भगवान कल्याण महाराज के दर्शन किए। उन्होंने 110 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा 40 दिनों में पूरी की है।
मूलचंद ने गत 27 अप्रैल को अपने गांव बालूंदा के कल्पवृक्ष से यह कठिन यात्रा शुरू की थी। वे पिछले 35 वर्षों से लगातार कल्याण महाराज की पदयात्रा करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गांव से ही कनक दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया था। भीषण गर्मी और कठिन मार्ग के बावजूद उन्होंने प्रतिदिन निरंतर दंडवत करते हुए अपनी यात्रा जारी रखी, जिसमें उन्हें मार्ग में भी ग्रामीणों का स्नेह और समर्थन मिला। मूलचंद ने बताया कि उन्होंने भगवान से कभी कोई मनौती नहीं मांगी, उन्हें विश्वास है कि ईश्वर ने उन्हें बिना मांगे ही सब कुछ दिया है।



