Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पित देवली का महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम हॉस्पिटल सोमवार को अपनी स्थापना के 50वें स्वर्ण वर्ष का महोत्सव मना रहा है।
इसे लेकर अस्पताल ने अपनी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार किया गया है। मुख्य आकर्षण के रूप में नवनिर्मित महेश्वरम एडवांस इमेजिंग सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। अस्पताल के संचालक डॉ. महेश जिंदल एवं डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया दी कि इस अत्याधुनिक सेंटर में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, न्यूरो आईसीयू और विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर समेत विशिष्ट सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
यह शुभारंभ समारोह शाम 4 बजे महेश नर्सिंग होम एवं जगदीश धाम परिसर में आयोजित होगा। न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के साथ देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा और केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
स्वर्ण जयंती और नए सेंटर के उद्घाटन को लेकर अस्पताल परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। अस्पताल को सजाया गया है और अतिथियों के स्वागत, अभिनंदन तथा शिलान्यास पट्टिकाओं के अनावरण के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार कर ली गई है।


