Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के तेली मोहल्ला निवासी महेंद्र कुमार पुत्र सोहन लाल चन्देल की गत दिनों मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई।
वारदात के संबंध में महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल गत 26 मई दोपहर करीब 12:30 बजे शहीद सोहन लाल उच्च प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो गाड़ी वहां से गायब थी, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। पीड़ित युवक ने बताया कि वह इतने दिनों तक स्वयं के स्तर पर गाड़ी की तलाश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली।



