Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित पटेल नगर निवासी लोकेश प्रजापति पुत्र कैलाश चंद्र प्रजापति ने रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
लोकेश के पिता एलआईसी देवली के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। अपना यह शोध कार्य लोकेश ने भीलवाड़ा के संगम विश्वविद्यालय से पूर्ण किया है। शोध का विषय “ग्रीन सिंथेसिस ऑफ निकेल ऑक्साइड नैनोपार्टिकल्स एंड देयर एप्लीकेशन इन द रिमूवल ऑफ हैवी मेटल्स फ्रॉम वेस्टवॉटर जेनरेटेड इन द इंडस्ट्रियल एरिया ऑफ देवली, रहा है। उन्होंने हरित विधि का उपयोग करते हुए निकेल ऑक्साइड के नैनोकण तैयार किए और देवली क्षेत्र के औद्योगिक अपशिष्ट जल से भारी धातुओं को हटाने की एक प्रभावी तकनीक विकसित की है।
यह शोध कार्य संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पी. सेन के निर्देशन में संपन्न हुआ है। लोकेश प्रजापति इससे पूर्व एमएनआईटी जयपुर से एमएससी की डिग्री भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें यह डिग्री तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों सौपी दी गई थी।


