Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत चांदली स्थित ‘चांदली की झोपड़ियां” ढाणी के श्रीचारभुजानाथ मंदिर में 16 जून को कलश स्थापना एवं मंदिर का गर्भ गृह प्रवेश कार्यक्रम होगा।
सावरिया बैरागी के अनुसार यह धार्मिक आयोजन रामकिशोर दास महाराज काटोला धाम (सावर) के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद नए मंदिर का विधि-विधान से गर्भ गृह प्रवेश व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा। जबकि अगले दिन 17 जून को हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीण और मंदिर समिति के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
गुरु और प्रभु में अटूट विश्वास ही धर्म का मार्ग: मुरारी बापू



