Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपरिजनों ने धनराज के नेत्र दान किए

परिजनों ने धनराज के नेत्र दान किए


Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के दुर्गापुरा ढाणी के निवासी धनराज बैरवा का रविवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह गत 2 जून को बिजली के खंभे पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

गांवड़ी ग्राम पंचायत प्रशासक बजरंग धाकड़ ने बताया कि धनराज की मौत से क्षेत्र में शोक है। उनके परिजनों ने निर्णय लेते हुए धनराज के मरणोपरांत नेत्रदान करने की सहमति दी। आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान की टीम ने अस्पताल पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। सोसाइटी द्वारा परिजनों को इस नेक कार्य के लिए ‘दृष्टिदाता सम्मान पत्र’ दिया गया। परिजनों के इस निर्णय से किन्हीं दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी और वे इस दुनिया को देख पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d