Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस्लामिक कैलेंडर के नूतन वर्ष हिजरी सन 1448 की शुरुआत हो गई है।
चंद्र दर्शन के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुआओं के साथ नए साल का स्वागत किया है। उलेमाओं के अनुसार यह माह त्याग, बलिदान और शहादत का प्रतीक माना जाता है। हिजरी कैलेंडर का पहला महीना मोहर्रम होता है, जिसका इस्लाम धर्म में विशेष महत्व है। मोहर्रम के उपलक्ष्य में 26 जून को ताजिए निकाले जाएंगे। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी और अख्तर सनाउल्लाह खान ने दी।



