Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएक घंटे की झमाझम बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत

एक घंटे की झमाझम बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से सुखद रहा। दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की मध्यम दर्जे की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई।

अपरान्ह 3 बजे के बाद शुरू हुई इस बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह ठंडा और खुशनुमा हो गया। हालांकि, इस बारिश से पहले दिन में कई बार आसमान में बादल छाए और बारिश का जोर बनने की उम्मीद जगी, लेकिन तब राहत नहीं मिल सकी थी। आखिरकार दोपहर बाद बरसे बादलों ने शहर की सड़कों को भिगो दिया और तपती गर्मी पर विराम लगा दिया। बारिश से शाम 6 बजे तक जिसके चलते शहर का वातावरण सुहावना बना रहा। देवली के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की सूचना मिली है। प्री-मानसून की इस पहली बारिश का असर जनजीवन पर साफ देखा गया, जहां लोगों को अचानक हुई बरसात से बचने के लिए रेनकोट और छतरियों का सहारा लेना पड़ा।

वहीं भीषण गर्मी से झुलस रहे पेड़-पौधों के लिए यह बारिश अमृत के समान साबित हुई है। लंबे समय से गर्मी की मार झेल रही प्रकृति के लिए यह फुहारें संजीवनी लेकर आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d