Thursday, June 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनए पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की मांग, डिप्टी सीएम को सौंपा...

नए पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की मांग, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली के प्रयोगशाला सहायकों ने शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों के लिए नवीन पद सृजन एवं सुव्यवस्थित पदोन्नति कैडर लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपा है।

देवली महाविद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक दिलखुश मीणा, अजय मीणा, करिश्मा मीणा, विकास जाट ने बताया कि वर्तमान मे कॉलेज शिक्षा विभाग के प्रयोगशाला सहायकों के कुल 792 पद स्वीकृत है, पदोन्नति के अत्यंत सीमित अवसर है, जबकि अन्य विभागों में प्रयोगशाला कर्मियों के लिए बहु-स्तरीय पदोन्नति व्यवस्था उपलब्ध है। इससे कर्मचारियों के मनोबल, कार्यकुशलता एवं कैरियर विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री बैरवा से मांग की है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कैडर पुनर्गठन एवं नवीन पदों के सृजन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही चली आ रही मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रयोगशाला सहायकों को न्याय देने की मांग की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d