Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के हरसूलिया में श्री हरिश्चंद्र ठाकुर के हरि मंदिर और गुरुकुल के भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, विधायक सोमा ठाकुर, महागुरु कृतिवास ठाकुर सहित विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। समारोह के दौरान अखिल भारतीय समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं देवली निवासी अशोक मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को राजस्थान में 1971 से पूर्व बसे हिंदू बंगालियों की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने जमीनों का मालिकाना हक, आवास पट्टे और जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की, ताकि बच्चों की शिक्षा में बाधा न आए।
साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री स्तर पर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया।


