Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र व शहर में कोटा रोड स्थित डाक बंगला के पीछे बने एक मकान में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात सामने आई है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी प्रभुलाल पुत्र रामलाल प्रजापत ने आरोप लगाया कि 29 जून को दिन में 11 बजे से 2 बजे के बीच सानू उर्फ डाबर निवासी संजय पार्क के पास एजेंसी एरिया उनके घर में पीछे से कठड़ा खोलकर घुस गया और 75 हजार रुपए नकद व 200 ग्राम चांदी की पायजेब चुरा ले गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और अनुसंधान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को सौंपा गया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि यह युवक अपराधी प्रवृत्ति का है, जो आए दिन चोरी जैसे अपराधो लिप्त रहता है।



