Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। यहां विधायक राजेंद्र गुर्जर, प्रधान बनवारी लाल जाट, देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, एसडीओं रूबी अंसार व तहसीलदार मेघा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान ओम प्रकाश पुत्र सुखा बैरवा और गोरा देवी पत्नी नाथू बैरवा को मौके पर पट्टे सौंपे गए। भाजपा देहात मंडल के मीडिया प्रभारी महावीर माली ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग के सहमति के 8, शुद्धिकरण के 209 व रास्ता के 13 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में 11 परिवारों को तीसरी किस्त जारी हुई, साथ ही जलदाय विभाग के 9, पीडब्ल्यूडी के 6, आयुर्वेद के 715, स्वास्थ्य विभाग के 666 व बिजली विभाग के 23 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान नारायण धाकड़, सत्यनारायण जाट, सत्यनारायण माली, महावीर प्रसाद माली, राजकुमार खटीक, रामलाल धाकड़, अजय सिंह, नंदलाल माली, योगेंद्र सिंह, सावन नामा, दुर्गा लाल, यतेंद्र, पानमल खटीक व उमराव सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
जीर्ण-शीर्ण मंदिरों की मरम्मत के लिए सौंपा ज्ञापन
शिविर के दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर को जीर्ण-शीर्ण मंदिरों की मरम्मत के लिए लोगों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस स्टैंड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर और बीसलपुर परियोजना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर की दयनीय स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया गया कि छतों से प्लास्टर व पत्थर गिरने से जनहानि का खतरा बना रहता है, लिहाजा इनकी शीघ्र मरम्मत करवाई जाए। ज्ञापन सौपने के दौरान आशीष पंचोली, अमित गौतम, राकेश, राजन नामा व सुनील ग्वाला आदि मौजूद थे।
टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट
पनवाड़ सावतगढ़ में आयोजित शिविर के दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार ने टीबी मरीजों को नि-क्षय पोषण किट वितरित किए और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम व टेलीमेडिसिन सेवाओं की जानकारी दी। यह जानकारी खेमराज चौधरी ने दी।


