Tuesday, July 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली थाना प्रभारी लाइन हाजिर, साइबर प्रकरण में जांच के संकेत

देवली थाना प्रभारी लाइन हाजिर, साइबर प्रकरण में जांच के संकेत


Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना प्रभारी, एक सहायक उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक के मौखिक निर्देश पर लाइन हाजिर किए जाने की जानकारी सामने आई है। लेकिन इनमें फिलहाल थाना प्रभारी ही देवली से रवाना हुए हैं।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई आधिकारिक लिखित आदेश सामने नहीं आए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों सवाईमाधोपुर जिले के एक थाना क्षेत्र निवासी एक साइबर ठग को देवली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके थे। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार किए गए ठग के साथ दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को भी देवली लाया गया था। बाद में उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार उक्त दोनों व्यक्तियों ने बाद में विभागीय अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर मामले से जुड़े कुछ गंभीर आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस विभाग ने इस संबंध में कोई अधिकृत बयान जारी किया है।

इस संबंध में देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज का कहना है कि देवली एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया है, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर आवश्यक तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण एवं विभागीय जांच से संबंधित जानकारी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार देवली थाना प्रभारी रिलीव हो चुके हैं।

जबकि देवली थाना प्रभारी का चार्ज एसआई महावीर प्रसाद को सौपा गया, जिन्होंने सोमवार रात जॉइन भी कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d