Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में देवली थाना से जुड़े चर्चित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक टोंक ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सहायक उप निरीक्षक हनुमान सिंह, कांस्टेबल करतार एवं कांस्टेबल जीतराम को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि हनुमान सिंह, करतार और जीतराम तीनों देवली थाने में ही कार्यरत थे। इससे पहले थाना प्रभारी दौलतराम लाइन हाजिर हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई साइबर अपराध से जुड़े एक चर्चित प्रकरण के बाद की गई है। हालांकि पुलिस विभाग ने अब तक मामले में विभागीय जांच या शिकायतों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इधर, देवली थाना प्रभारी का कार्यभार एसआई महावीर प्रसाद को सौंप दिया गया है, जिन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।



