उक्त अभियान से जिले में लगेंगे 7500 पौधे
Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) द्वारा एक शिक्षक-एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ किया गया।
अजमेर संभाग संगठन मंत्री महेश शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि अभियान के तहत जिले भर में शिक्षकों द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र कुर्मी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं संभाग संयुक्त मंत्री जगदीश लाल गुर्जर ने शिक्षकों से पौधों के वृक्ष बनने तक देखभाल करने का आह्वान किया। इस पहल के माध्यम से जिले के 7500 शिक्षक एक-एक पौधा लगाएंगे, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।
यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, दिनेश सिंह नरुका, संगीता सिंह, विमल कुमार विजय, संजीव शर्मा, विनोद कुमार जैन, नवीन गौत्तम, सुवालाल मीणा, द्वारका प्रसाद मेघवंशी, भगत सिंह मीणा और प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी सहित थे।


