Friday, July 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमस्याओं से कॉलोनीवासियों को राहत दिलाएं, ज्ञापन सौपा

समस्याओं से कॉलोनीवासियों को राहत दिलाएं, ज्ञापन सौपा


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर रोड स्थित बीसलपुर परियोजना आवासीय कॉलोनी के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि इलाके में सड़कों की स्थिति दयनीय है, जहाँ बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूली वाहनों और लोगों के वाहनों का फंसना आम बात हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है, जिसके कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है। निवासियों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर भी चिंता जताई है, जिन्होंने पूर्व में बच्चों और महिलाओं को घायल किया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। साथ ही, पानी की किल्लत से भी लोग काफी परेशान हैं, जहाँ कई बार तीन दिनों तक जलापूर्ति नहीं हो पाती है। कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन से इन सभी समस्याओं का अविलंब निराकरण की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here