Friday, July 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpजनसमस्याएं सुनी, गौशाला पहुंचकर निभाया सेवा का धर्म

जनसमस्याएं सुनी, गौशाला पहुंचकर निभाया सेवा का धर्म

खजूरी में जनसुनवाई, गौसेवा और सहयोग


Jahazpur News 10 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने शुक्रवार को खजूरी ग्राम पंचायत में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में शिरकत की और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शिविर में राजस्व, पेयजल, विद्युत, सड़क, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई।

जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने यहां ग्रामीणों को पट्टे भी सौपे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पारदर्शी तरीके से कार्य किया जाए। जनसुनवाई के बाद विधायक गोपीचंद मीणा अपने जन्मोत्सव सेवा पखवाड़े के तहत स्थानीय गौशाला पहुंचे। यहाँ उन्होंने गौमाताओं को हरा चारा, दलिया एवं गुड़ खिलाकर सेवा की और गौशाला में चारे की सुचारु व्यवस्था के लिए 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का सर्वोच्च स्थान है और गौशालाओं के संरक्षण में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपना सहयोग देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here