Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से शनिवार को अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था अपनी पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ।
यात्रा संयोजक धर्मराज साहू और पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह बोयडा स्थित भगवान विघ्न विनाशक के दर्शन करने के बाद, श्रद्धालु बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। वहां विधिवत देव दर्शन के बाद यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर यात्रा के मंगलमय होने की कामना की। नौ दिवसीय इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालु अमरनाथ के साथ कुचलवाड़ा माताजी, खाटूश्यामजी, सालासर, जीण माता, सरदार शहर बालाजी, नेणा देवी, ज्वाला माता, काकड़ा जी, चन्तिपूणी, वैष्णो देवी, श्रीनगर, डल झील, शंकराचार्य मन्दिर, अमृतसर स्वर्ण मन्दिर, वाघा बॉर्डर और जलियावाला बाग भी जाएंगे। इस दौरान रविंद्र बंसल, नंदकिशोर साहू समेत मौजूद थे।



