जिले में 16 थानाधिकारी बदले
Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने शुक्रवार रात जिले में 16 थानाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक प्रीति रत्नू को देवली का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रीति देवली थाने की पहली महिला प्रभारी होगी, जो जिले के मालपुरा उपखंड स्थित पचेवर थाने से आ रही है। इसके अलावा देवली पुलिस सर्कल के नगरफोर्ट थानाधिकारी बाबूलाल को दूनी स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रोडूराम को नासिरदा थानाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि देवली थानाधिकारी का पद पूर्व में खाली पड़ा था। तत्कालीन थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर को लाइन हाजिर करने के बाद से यह पद रिक्त था। इस अवधि में उप निरीक्षक महावीर प्रसाद प्रभारी थे।



