Saturday, July 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसेवा सप्ताह के तहत "कन्या पूजन" का आयोजन हुआ

सेवा सप्ताह के तहत “कन्या पूजन” का आयोजन हुआ


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह को लेकर शुक्रवार शाम कुंचलवाड़ा कला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

भाजपा नेता परमेश्वर खटीक ने बताया कि इस दौरान विधायक ने माँ बीजासन गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने माँ बीजासन के दरबार में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। विधायक ने कन्या पूजन के क्रम में कन्याओं को भोजन प्रसाद कराकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही दुर्गालाल जांगिड़ एवं परमेश्वर खटीक द्वारा आयोजित भोज एवं कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के स्नेह, अपनत्व और स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार रात 9 बजे आयोजित किया गया था। इस दौरान हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश मीणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here