Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रीमियर लीग में ब्लैक पैंथर बनी चैंपियन

प्रीमियर लीग में ब्लैक पैंथर बनी चैंपियन


Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी परिसर में सोमवार रात भिश्ती मोहल्ला प्रीमियर लीग (बीएमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शम्मी रंगरेज, डॉ. फहीम अख्तर, हनीफ सांखला, हामिद रंगरेज, रियाज, अल्ताफ लोहार, सलीम, कादर, पल्लू, राशिद अब्बासी सहित अन्य की मौजूदगी में हुआ। टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ब्लैक पैंथर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गली गैंग टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी सौपकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की। टूर्नामेंट का आयोजन शकील अहमद, अमन खान रंगरेज एवं दानिश अख्तर के नेतृत्व में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here