Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विवाद, युवक पर कैरी कट्टे से हमले...

सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विवाद, युवक पर कैरी कट्टे से हमले का आरोप


Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर मंगलवार सुबह दो युवकों के बीच विवाद के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर सब्जी में कैरी काटने के लिए उपयोग में आने वाले कटर से हमला कर दिया।

जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देवपुरा निवासी महेंद्र मीणा, यहां पेट्रोल पंप चौराहा स्थित सब्जी विक्रेता राजेश मीणा की दुकान पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि महेंद्र ने राजेश पर पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर राजेश ने कथित रूप से कटर से हमला कर दिया, जिससे महेंद्र के बाएं हाथ और सिर पर चोटें आईं। घायल अवस्था में महेंद्र को आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना पर देवली थानाधिकारी प्रीति रत्नू, एएसआई सत्यनारायण, कालिका यूनिट हेड कांस्टेबल रजिया बानो एवं कांस्टेबल हुकुमनाथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here