Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकिराना दुकान पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी

किराना दुकान पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी

दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल के नासिरदा थाना क्षेत्र अधीन बीजवाड़ निवासी शंकर लाल पुत्र भोजा गुर्जर ने रविवार को दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्रकरण के अनुसार परिवादी शंकर लाल पुत्र भोजा गुर्जर ने रिपोर्ट में बताया कि गत 16 जुलाई शाम करीब 7:30 बजे वह राकेश कुमार रेगर की किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां टोनू उर्फ बल्ला तथा कुलदीप उर्फ मुफ़ली मिले। आरोप है कि दोनों ने उसे देखते ही बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। रिपोर्ट में बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से चले गए।

आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी भी दी। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि टोनू उर्फ बल्ला पहले भी उसके घर जाकर धमकी दे चुका है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसे अपनी जान-माल का खतरा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। नासिरदा थाना पुलिस ने रिपोर्ट के मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here