Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरीजनल टीम ने परखी 108 एम्बुलेंस सेवाएं, रखरखाव और उपचार व्यवस्था देखी

रीजनल टीम ने परखी 108 एम्बुलेंस सेवाएं, रखरखाव और उपचार व्यवस्था देखी


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में 108 एम्बुलेंस सेवाओं के निरीक्षण के दौरान रीजनल मैनेजर रोनाल्ड रॉय, प्रोग्राम मैनेजर राजकुमार चौहान और ईएमई मोहित सिंह ने मंगलवार को देवली एवं नासिरदा स्थित केंद्रों का जायजा लिया।

इस दौरान मौसमी बीमारियों और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए मरीजों की बेहतर देखभाल तथा त्वरित उपचार के लिए कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार, पर्याप्त पानी, ठंडा वातावरण और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना जरूरी है। सभी कर्मचारियों को यह निर्देश दिए गए कि वे मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें तथा एम्बुलेंस में उपलब्ध सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित रखें। देवली और नासिरदा लोकेशन पर तैनात पायलट मानसिंह, धर्मराज चोपड़ा, केसर लाल और ईएमटी मोहम्मद वसीम खान, विजय मीणा, आदिल हसन को एम्बुलेंस के रखरखाव, साफ-सफाई और मरीजों की बेहतर सेवा करने को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

सेवा के अधिकारियों ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा आमजन के लिए एक जीवनदायिनी सेवा है, लिहाजा हर परिस्थिति में मरीजों को तुरंत और गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here