Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर बीती रात करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आवागमन करने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार नेगड़िया पुलिया के करीब यह जाम मुख्य रूप से बजरी के वाहनों के अवैध जमावड़े के कारण लगा। यहां मौके पर बजरी से भरे डंपरों और ट्रेलरों की लंबी कतारें लग जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस गंभीर स्थिति के चलते ग्रामीण और इस मार्ग से गुजरने वाले आम राहगीर काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसे लेकर नासिरदा निवासी उदय सिंह सांसी ने देवली थाना प्रभारी को जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की मदद से आखिरकार जाम खुलवाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।



