Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव निवासी व परिवादी चिंटू पुत्र रामलाल बलाई ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपने भूखंड के सामने स्थित नगर पालिका रिकॉर्ड भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।
प्रार्थी ने ज्ञापन में बताया कि देवली गांव के कुछ लोगों द्वारा प्लॉट के सामने पट्टियां गाड़कर और रोड़ी-लकड़ियां डालकर अतिक्रमण किया गया है। इससे मकान में पानी का रिसाव होने से उसके ढहने का खतरा बना हुआ है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं, जबकि पिछले कई वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



