Thursday, July 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskओवरब्रिज निर्माण की मांग, सांसद ने की एनएचएआई चेयरमैन से मुलाकात

ओवरब्रिज निर्माण की मांग, सांसद ने की एनएचएआई चेयरमैन से मुलाकात


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना ने नई दिल्ली में एनएचएआई चेयरमैन संतोष कुमार यादव से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित सरोली मोड़ चौराहे पर ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग का पत्र सौंपा।

सांसद ने चैयरमेन को बताया कि फोरलेन निर्माण के बाद इस प्रमुख जंक्शन पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में यह स्थान दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट बन चुका है। जबकि यह सभी क्षेत्रों में जाने का मुख्य जंक्शन है। प्रतिदिन हजारों वाहनों के आवागमन और लगातार हो रही गंभीर दुर्घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने इस प्रस्ताव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस दौरान एनएचएआई चेयरमैन ने विषय की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here